राजपुर: राजपुर में गणित-विज्ञान शिक्षकों को परियोजना आधारित शिक्षा पर विशेष प्रशिक्षण
Rajpur, Buxar | Sep 8, 2026 राजपुर प्रखंड के BRC के तहत मध्य विद्यालय परिसर में गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान और कक्षाओं में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों की सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने की तकनीक सिखायी।