अमरिया: अमरिया से पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की तस्वीर
शिक्षक दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज अमरिया में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। पीलीभीत रेंज के वन दरोगा शीलेन्द्र कुमार ने छात्रों को गिद्ध संरक्षण की शनिवार को 11 बजे जानकारी दी, वहीं मगरमच्छ और तेंदुए से बचाव के वीडियो दिखाकर जागरूक किया। कार्यक्रम में हेड मास्टर संजय कुमार, शिक्षक, वनकर्मी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।