समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1785
दिनांक 04/11/2026,
==================
सुरक्षित एवं वैध विदेश प्रवासन विषय पर जागरूकता शिविर का सफल आयोजन:-
जिला प्रशासन, पूर्णिया के तत्वावधान में दिनांक 04 नवंबर 2026 को महानंदा सभागार, पूर्णिया में 'सुरक्षित एवं वैध विदेश प्रवासन' विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पूर्णिया की ओर से श्री शंकर शरण ओमी (प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, पूर्णिया), श्री आदित्य प्रकाश (जिला नियोजन पदाधिकारी, पूर्णिया) एवं श्री राम सागर पाल (श्रम अधीक्षक, पूर्णिया) उपस्थित थे।
वहीं, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) के प्रोटेक्टर्स ऑफ इमिग्रेंट्स कार्यालय, पटना की ओर से श्री संजय कुमार (प्रोटेक्टर्स ऑफ इमिग्रेंट्स) तथा श्री अमरजीत कुमार (सेक्शन ऑफिसर) ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य:--
शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं एवं आम नागरिकों को विदेश में रोजगार के अवसरों, सुरक्षित प्रवासन की पूरी प्रक्रिया तथा विदेश जाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान दी गई मुख्य जानकारियां एवं निर्देश:--
प्रामाणिकता की जांच:-- शिविर में उपस्थित लोगों को सलाह दी गई कि विदेश में रोजगार के लिए प्रस्थान करने से पूर्व संबंधित देश, नियोक्ता (Employer) एवं भर्ती एजेंसी की प्रामाणिकता की अनिवार्य रूप से जांच कर लें।
अधिकृत एजेंसियों का चयन:-- विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अधिकृत पंजीकृत भर्ती एजेंसियों के माध्यम से ही विदेश में रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया अपनाएं।
आवश्यक दस्तावेज:-- प्रतिभागियों को पासपोर्ट, वीजा, इमिग्रेशन क्लीयरेंस, रोजगार अनुबंध (Work Contract) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
धोखाधड़ी से बचाव:- फर्जी एजेंटों, अवैध भर्ती प्रक्रियाओं और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई।
शिविर में यह मुख्य संदेश दिया गया कि विदेश में रोजगार प्राप्त करने के लिए सुरक्षित एवं वैध प्रवासन का मार्ग अपनाना न केवल आवश्यक है, बल्कि यह प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी भी सुनिश्चित करता है।
कार्यक्रम के अंत में आम नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक बनें और सुरक्षित एवं वैध विदेश प्रवासन से संबंधित जानकारियों को अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों तक भी जरूर पहुंचाएं।
#cmsamrat
Purnia, Bihar | Nov 4, 2026