घाटमपुर: कस्बे के मुख्य चौराहे में वाहनों का बढ़ा दबाव, टीएसआई की नहीं तैनाती
घाटमपुर के मुख्य चौराहे पर इन दिनों गंगा पुल बंद होने से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है। लेकिन मुख्य चौराहे पर ट्रैफिक टीएसआई के तैनात न होने से यहां पर अराजकता बढ़ गई है। जिसके चलते मुख्य चौराहे पर जाम के हालात बन जाते है। डीसीपी ट्रैफिक का कहना है, की जल्द चौराहे पर ट्रैफिक टीएसआई की तैनाती की जाएगी।