टीकमगढ़: सीएमओ ने शहर की सफाई का किया निरीक्षण, सफाई प्रभारी को फटकार, कर्मचारियों के वेतन में कटौती के आदेश
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदोरिया द्वारा टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब के पास कैंटीन एवं घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएमओ की उपस्थिति में तालाब के घाटों की साफ सफाई की गई। निरीक्षण के दौरान कचरे में लगी आग पाए जाने पर सफाई प्रभारी राकेश बाल्मिक को फटकार लगाई गई और संबंधित कर्मचारियों की दो दिवस की वेतन कटौती का आदेश दिए गए।