कालपी: मैनूपुर गांव में रात्रि जागरण कार्यक्रम के दौरान टेंट में उतरा करंट, 12 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती
Kalpi, Jalaun | Sep 10, 2026 कालपी के ग्राम मैनुपुर में चल रहे रात्रि जागरण कार्यक्रम के दौरान टेंट में बुधवार देर रात 11:30 बजे अचानक करंट उतरने से हड़कंप मच गया। इस दौरान एक 12 वर्षीय बच्ची करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने बच्ची को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम बच्ची का इलाज किया जा रहा है।