तिरोड़ी: हथौड़ा में शुक्रवार से लापता 65 वर्षीय वृद्ध का शव कुएं में मिला, गांव में मातम
तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हथोड़ा में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार से लापता 65 वर्षीय वृद्ध का शव गांव के ही एक खेत में बने खुले कुएं से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान गोपाल पिता महरू भैरम के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।जानकारी के अनुसार गोपाल भैरम 6 नवंबर की शाम से लापता थे। शाम को घर से निकलने