गोगरी: अतिथि गृह एवं सड़कों का उद्घाटन किया परबत्ता विधायक ने, जनता को किया संबोधित
Gogri, Khagaria | Oct 10, 2024 नगर परिषद् गोगरी जमालपुर में नगरपरिषद के द्वारा आरएन सिंह अतिथि गृह सहित सड़क का उद्घाटन गुरुवार की शाम चार बजे विधायक डॉ संजीव कुमार ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद् गोगरी के अध्यक्ष रंजीता निषाद ने किया। बताया जाता है कि गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के गौरेया बथान में मदन पंडित के घर से सुरेंद्र यादव के घर होते हुए सड़क का निर्माण किया गया है।