गोगरी: शिशबन्नी मैरा में महिला को लगा करंट, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज
गोगरी प्रखंड के शिशबन्नी मैरा में बुधवार की दस बजे एक महिला को करंट लग गया। जिसके बाद महिला को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। महिला की पहचान शिशबन्नी मैरा निवासी नेहा देवी के रूप में हुई है। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला को घर में ही करंट लग गया। जिसके बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।