गोगरी: गोगरी लाल दुर्गा मंदिर का पट खुला, दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
Gogri, Khagaria | Oct 10, 2024 गोगरी लाल दुर्गा मंदिर का पट गुरुवार की शाम चार बजे खोल दिया गया। इसके बाद माता का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। इस दौरान काफी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचकर माता का दर्शन करने के साथ साथ पूजा अर्चना भी किया। बताया जाता है कि लाल दुर्गा मंदिर एक ऐतिहासिक मंदिर है। यहां पूजा करने वाले भक्तों की हर मनोकामना माता पूरी करती है।