गोगरी: गोगरी में राजद की प्रखंड कमिटी और नगर कमिटी की हुई बैठक, तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता संवाद पर हुई चर्चा
राजद प्रदेश महासचिव सह खगड़िया जिला प्रभारी धनिकलाल मुखिया एवं राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के मौजदूगी में मंगलवार की दोपहर दो बजे गोगरी प्रखंड और गोगरी नगर का बैठक की गई। जिसमें तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता संवाद को लेकर चर्चा हुई। गोगरी प्रखंड कमिटी की बैठक का अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार एवं संचालन जिला सचिव लड्डू रजक ने किया।