गोगरी: पसराहा थाना पुलिस ने हथियार के बल पर खेत जोतने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पसराहा थाना अंतर्गत बन्देहरा गांव से मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बन्देहरा निवासी अभ्यास यादव के 32 वर्षीय पुत्र राजीव यादव के रूप में हुई। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना में हथियार के बल पर जबरन खेत जोतने व छिनतई का मामला दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।