गोगरी: गोगरी बीडीओ ने पीएम आवास योजना का किया स्थलीय निरीक्षण, जल्द आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
Gogri, Khagaria | Oct 10, 2024 गोगरी प्रखंड अंतर्गत वासुदेवपुर पंचायत में बुधवार की शाम चार बजे गोगरी बीडीओ राजाराम पंडित ने पीएम आवास योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। बीडीओ ने पंचायत के विभिन्न गांवों में पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजनाओं के लाभुक के घर पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों से मिलकर उनसे बातचीत की और लंबित आवास को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिए।