उदयपुर में 5 मंदिरों में चोरी का खुलासा, 22 लाख की चांदी बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। सुखेर थाना पुलिस ने पांच मंदिरों में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए करीब 22 लाख रुपए कीमत की चांदी की मूर्तियां और छत्र बरामद किए हैं। थानाधिकारी भरत योगी के अनुसार, 26 सितंबर की रात डांगियों का गुड़ा गांव में मंदिरों के ताले तोड़कर चांदी के सामान और नकदी चोरी की गई थी। पुलिस ने कमलेश गमेती, भैरा उर्फ कालू गमेती और मेघाराम गमेती को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर 8 किलो 900 ग्राम चांदी बरामद हुई। आरोपी चोरी से पहले मोबाइल बंद कर खेतों और पहाड़ियों के रास्ते वारदात करते थे। फरार आरोपी दुर्गेश गमेती की तलाश जारी है।
#UdaipurNews #SukherPolice #TempleTheft #RajasthanNews #CrimeNews SilverRecovery PoliceAction