जहानाबाद: जहानाबाद में गैस आपूर्ति सामान्य हुई, 2-3 दिन में होम डिलीवरी के निर्देश
जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिले में 5,550 सिलेंडर उपलब्ध हैं और डिलीवरी औसतन 4 दिन में हो रही है। कालाबाजारी रोकने को छापेमारी जारी है। 220 शिकायतों का निपटारा हुआ। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और जरूरत अनुसार ही बुकिंग करने की अपील की।