हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर वार्ड नंबर 14 में बुधवार सुबह एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जवाहर नगर चौकी के पास एक घर में युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार अमन ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश, जवाहर नगर में परवीना पत्नी स्वर्गीय जगदीश के यहां रह रहा था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे बनभूलपुरा कोतवाल दिनेश फर्त्याल को अमन का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार फिलहाल युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से जुटाए जा रहे साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
#Haldwani #JawaharNagar #Banbhoolpura #HaldwaniNews #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #DeathCase #SuspiciousDeath #DeathInvestigation #PoliceInvestigation #PoliceInquiry #HaldwaniPolice #BanbhoolpuraPolice #CrimeNews #CrimeUpdate #LocalNews #IncidentNews #Investigation #LawAndOrder #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews