हल्द्वानी पहुंचे प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने सर्किट हाउस में नैनीताल और कैंची धाम को रोपवे से जोड़ने की योजना की समीक्षा की। बैठक में पर्यटन सचिव धीराज गार्बियल और लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पांडे समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद अधिकारियों ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और रानीबाग एचएमटी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों के मुताबिक लगातार बढ़ रहे यातायात के दबाव को देखते हुए रोपवे को एक महत्वपूर्ण विकल्प के तौर पर विकसित करने की योजना है। प्रस्तावित रोपवे सिस्टम के तहत काठगोदाम से हनुमानगढ़, भवाली और आगे कैंची धाम तक कनेक्टिविटी विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रमुख सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजना के क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #Nainital #NainitalNews #KainchiDham #KainchiDhamNews #RopewayProject #Ropeway #HaldwaniRopeway #NainitalRopeway #KainchiDhamRopeway #Kathgodam #Bhowali #Ranikhet #HMTRanikhet #Tourism #UttarakhandTourism #TourismDevelopment #Infrastructure #RoadConnectivity #TrafficSolution #DevelopmentNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews