हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में ₹1 लाख मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पिछले आठ दिनों से आंदोलन कर रहे पीजी रेजिडेंट डॉक्टरों ने फिलहाल अपनी हड़ताल दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी है। डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल की देहरादून में सरकार और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, जिसमें उनकी मांग पर 15 से 20 दिन के भीतर समाधान की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने फिलहाल आंदोलन रोकने का फैसला लिया है। हालांकि डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल स्थायी रूप से खत्म नहीं हुई है। तय समय सीमा में मांग पर ठोस निर्णय नहीं हुआ तो पीजी रेजिडेंट डॉक्टर दोबारा आंदोलन शुरू करने और आगे की रणनीति तय करने की बात कह रहे हैं। अब डॉक्टरों की नजर सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अगले फैसले पर बनी हुई है।
#Haldwani #HaldwaniNews #STH #SushilaTiwariHospital #PGDoctors #ResidentDoctors #DoctorsStrike #DoctorProtest #Stipend #StipendHike #OneLakhStipend #MedicalEducation #Healthcare #HealthcareNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #MedicalStudents #ResidentDoctorsStrike #DoctorsDemand #GovernmentAssurance #HealthDepartment #MedicalNews #HospitalNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews