नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु जिला न्यायालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहन को किया रवाना
---
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार आम-जन में करने हेतु आज प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास द्वारा प्रचार वाहन एवं अन्य विभागों के वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्रीमती प्रवीणा व्यास ने कहा कि नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कर लोक अदालत को सफल बनाये। लोक अदालत में राजीनामा करने से ना किसी की हार होती है, ना ही किसी की जीत होती है, बल्कि आपसी वैमनस्यता हमेशा के लिए खत्म होकर आपसी सदभाव बना रहता है। प्रचार वाहनों के द्वारा ऑडियो क्लिप एवं पेंप्लेट के माध्यम से लोक अदालत से होने वाले लाभों को बताकर आम-जन को अपने-अपने प्रकरण आपसी सहमति से लोक अदालत में निराकृत कराये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, जिला न्यायाधीश श्री राजकुमार गुप्ता, श्री ज्ञानेश्वरी कुमरे, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुण्डिया, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्री आशीष कुमार केशरवानी, जिला रजिस्ट्रार श्री मुदित लटौरिया सहित अन्य न्यायाधीशगण, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, एल.ए.डी.सी.एस. के अधिवक्तागण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
4 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Sep 10, 2026