बंडा जहरीली शराब कांड पर CM को याद आई कांग्रेस
सागर। बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से बीमार हुए लोगों से मुलाकात करने पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने शराब और ऐसे अपराधों के खिलाफ कड़े कानून बनाए हैं, जबकि कांग्रेस शासनकाल में कानून कमजोर रहे। उन्होंने कहा कि दोषियों को आजीवन कारावास से लेकर फांसी तक की सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
आरोपियों के अवैध मकानों पर भी कार्रवाई की बात कही गई। हालांकि मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही और उनके खिलाफ कार्रवाई पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकार ने प्रशासनिक अमले को क्लीन चिट दे दी है। आप इसे कैसे देखते हैं, कमेंट कर जरूर बताएं।
#bandsharabkand #sagar #DrMohan Yadav51
#congressgovernment