गोखरई हार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में लहन किया नष्ट
बल्देवगढ़। थाना प्रभारी के निर्देशन में बल्देवगढ़ थाना पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गोखरई हार क्षेत्र में बड़ी मात्रा में लहन नष्ट किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से शराब बनाने के लिए तैयार किए गए लहन को नष्ट किया।
कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भगत राम, आरक्षक केशव, आरक्षक राजीव मिश्रा, आरक्षक शिव मोरे एवं आरक्षक चालक सौरभ मिश्रा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।