हरिद्वार: कनखल के कुम्हारगढ़ा से चेकिंग के दौरान कार में तस्करी की जा रही 20 पेटी देशी शराब बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
कनखल पुलिस ने कुम्हारगढ़ा में चेकिंग के दौरान कर में तस्करी की जा रही 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी डोरी लाल कुम्हारगढ़े का ही रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 23 जनवरी को मतदान होने हैं, लिहाजा मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब की ये खेप मंगाई गई थी। बुधवार शाम 7:30 बजे करीब कनखल पुलिस ने ये जानकारी दी।