हरिद्वार: हरकीपौड़ी के पास कांगड़ा घाट से नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने हरकीपौड़ी के पास अवैध चाकू के साथ हरियाणा के सोनीपत निवासी एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी कि बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे करीब लोगों की सूचना पर कांगड़ा घाट की सीढियों पर बैठे एक संदिग्ध की तलाशी में चाकू बरामद हुआ है। आरोपी अंकुश के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।