हरिद्वार: श्रीनगर से मां धारी देवी की देव डोली यात्रा हर की पौड़ी पहुंची, हवन यज्ञ और गंगा स्नान कराया गया
विश्व प्रसिद्ध मां धारी देवी की देव डोली यात्रा श्रीनगर से हर की पौड़ी पहुंची। बुधवार को हर की पौड़ी पर यात्रा में शामिल लोगों ने हवन यज्ञ किया और देव डोलियों को गंगा स्नान कराया। हरिद्वार में स्थानीय लोगों द्वारा देव ड़ोलियों का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। हरिद्वार में मां गंगा के दर्शन के बाद देव डोली यात्रा प्रयागराज कुंभ मेले के लिए रवाना हो जाएगी।