हरिद्वार: कनखल में घराटों के पास अनियंत्रित कार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, कोई जनहानि नहीं, स्कूटी हुई क्षतिग्रस्त
हरिद्वार के कनखल में घराटों के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बुधवार शाम हादसे के वक्त स्कूटी और बाइक सड़क किनारे खड़ी थी और कोई इन दोनों वाहनों पर नहीं बैठा था। इसलिए एक बड़ा हादसा भी यहां टल गया है।