हरिद्वार: पथरी पुलिस ने बहादरपुर जट से नाबालिग लड़की के अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार
बीती 28 दिसंबर को हुए नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में काफी मशक्कत के बाद पथरी पुलिस ने बहादरपुर जट से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। आरोपी आशिफ ज्वालापुर के सराय का निवासी है। बुधवार दोपहर 3 बजे करीब जारी प्रेस विज्ञप्ति में पथरी पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।