हरिद्वार: कनखल पुलिस ने जगजीतपुर में लक्सर राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास अवैध तमंचे के साथ एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार
कनखल पुलिस ने क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक संदिग्ध को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। जगजीतपुर में लक्सर राजमार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से पुलिस ने लक्सर के महतोली निवासी आरोपी आनंद कुमार को पकड़कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। बुधवार दोपहर 2 बजे करीब प्रेसनोट जारी कर पुलिस ने ये जानकारी दी।