Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

बेहतर शिक्षा का मजबूत आधार यही है नीतीश सरकार #EducationInBihar #NitishKumar #Bihar #Shiksha

25.9k views | Jehanabad, Jehanabad | Dec 17, 2022

MORE NEWS

पीएम सूर्यघर योजना को मिलेगी गति, आवेदन से लेकर सोलर पैनल लगाने तक में तेजी के निर्देश
जहानाबाद। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जिले में गति देने के लिए मंगलवार को जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों समेत संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सोलर पैनल लगाने वाले वेंडरों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिष्ठापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार बैंकों को पात्र लाभुकों के ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित या अस्वीकृत नहीं करना है। नियमानुसार ऋण आवेदनों का निष्पादन 15 से 20 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
बैठक में यूएलए मॉडल के तहत सोलर पैनल अधिष्ठापन की धीमी प्रगति पर संबंधित वेंडर को चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग, बैंक और वेंडर आपसी समन्वय से मिशन मोड में कार्य करें।
उप विकास आयुक्त ने अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने तथा उन्हें बिजली बिल में बचत का लाभ दिलाने के लिए अभियान के रूप में कार्य करने पर जोर दिया।

पीएम सूर्यघर योजना को मिलेगी गति, आवेदन से लेकर सोलर पैनल लगाने तक में तेजी के निर्देश जहानाबाद। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को जिले में गति देने के लिए मंगलवार को जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों समेत संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सोलर पैनल लगाने वाले वेंडरों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिष्ठापन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही योजना के तहत प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि मुख्य सचिव के निर्देशानुसार बैंकों को पात्र लाभुकों के ऋण आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित या अस्वीकृत नहीं करना है। नियमानुसार ऋण आवेदनों का निष्पादन 15 से 20 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में यूएलए मॉडल के तहत सोलर पैनल अधिष्ठापन की धीमी प्रगति पर संबंधित वेंडर को चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग, बैंक और वेंडर आपसी समन्वय से मिशन मोड में कार्य करें। उप विकास आयुक्त ने अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने तथा उन्हें बिजली बिल में बचत का लाभ दिलाने के लिए अभियान के रूप में कार्य करने पर जोर दिया।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026

तिरंगे के रंग में रंग रहा जहानाबाद, आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा
जहानाबाद। आजादी के राष्ट्रीय उत्सव को जनभागीदारी के साथ मनाने के उद्देश्य से जिले में ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान जोर पकड़ रहा है। स्कूलों से लेकर सरकारी भवनों, खेल परिसरों, बाजारों और दुकानों तक तिरंगा लगाया जा रहा है। विद्यालयों में रंगोली बनाकर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया जा रहा है। शहर से गांव तक विभिन्न वर्गों के लोग अभियान से जुड़ रहे हैं।
जिला प्रशासन की ओर से नौ से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
ऊंटा विद्यालय से गांधी मैदान तक निकलेगी यात्रा
अभियान के तहत 12 अगस्त को जिला स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। माननीय प्रभारी मंत्री, जहानाबाद के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा ऊंटा विद्यालय से शुरू होकर गांधी मैदान तक जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, विभिन्न संस्थाओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया जाएगा।
डीएम ने की अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील
जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने जिलेवासियों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने लोगों से अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान और संस्थान पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी अभियान से जोड़ने की अपील की। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और ध्वज संहिता का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित करने को कहा।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा में सहभागी बनने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

तिरंगे के रंग में रंग रहा जहानाबाद, आज निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा जहानाबाद। आजादी के राष्ट्रीय उत्सव को जनभागीदारी के साथ मनाने के उद्देश्य से जिले में ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान जोर पकड़ रहा है। स्कूलों से लेकर सरकारी भवनों, खेल परिसरों, बाजारों और दुकानों तक तिरंगा लगाया जा रहा है। विद्यालयों में रंगोली बनाकर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया जा रहा है। शहर से गांव तक विभिन्न वर्गों के लोग अभियान से जुड़ रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से नौ से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के तहत शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। ऊंटा विद्यालय से गांधी मैदान तक निकलेगी यात्रा अभियान के तहत 12 अगस्त को जिला स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। माननीय प्रभारी मंत्री, जहानाबाद के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा ऊंटा विद्यालय से शुरू होकर गांधी मैदान तक जाएगी। इसमें जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं, विभिन्न संस्थाओं और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेम का संदेश दिया जाएगा। डीएम ने की अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने जिलेवासियों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान और संस्थान पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी अभियान से जोड़ने की अपील की। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और ध्वज संहिता का पूर्ण सम्मान सुनिश्चित करने को कहा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से 12 अगस्त की तिरंगा यात्रा में सहभागी बनने और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026

सात निश्चय-2 व सात निश्चय-3 की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
जहानाबाद।
सात निश्चय-2 एवं सात निश्चय-3 के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
समीक्षा के दौरान जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) के तहत संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई। इस पर उप विकास आयुक्त ने डीआरसीसी के प्रबंधक को योजनावार लंबित मामलों की समीक्षा करने तथा कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सात निश्चय-3 के लिए लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर
बैठक में सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सात निश्चय-3 से संबंधित निर्धारित प्रपत्र अभी बिहार विकास मिशन से प्राप्त नहीं हुआ है। इसके कारण योजनावार एवं बिंदुवार प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं हो सका है।
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को अपने स्तर से संचालित कार्यों में गति लाने और प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पदाधिकारियों को विभागीय मुख्यालय से समन्वय स्थापित कर योजनाओं के लक्ष्य की जानकारी प्राप्त करने तथा निर्धारित प्रपत्र के अनुरूप विभागवार लक्ष्य और प्रगति प्रतिवेदन तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रपत्र प्राप्त होते ही अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जा सके, इसके लिए सभी विभाग पूर्व से तैयारी पूरी रखें।
राज्य रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहा जहानाबाद
बताया गया कि मई माह की सात निश्चय-2 की राज्यस्तरीय रैंकिंग में जहानाबाद जिले ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। उप विकास आयुक्त ने इस उपलब्धि को और बेहतर करने पर जोर देते हुए आगामी माह में जिले की रैंकिंग में सुधार के लिए सभी विभागों को लक्ष्य आधारित और समन्वित तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में निदेशक, डीआरडीए, जिला विकास पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सात निश्चय-2 व सात निश्चय-3 की योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश जहानाबाद। सात निश्चय-2 एवं सात निश्चय-3 के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) के तहत संचालित बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी पाई गई। इस पर उप विकास आयुक्त ने डीआरसीसी के प्रबंधक को योजनावार लंबित मामलों की समीक्षा करने तथा कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सात निश्चय-3 के लिए लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर बैठक में सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सात निश्चय-3 से संबंधित निर्धारित प्रपत्र अभी बिहार विकास मिशन से प्राप्त नहीं हुआ है। इसके कारण योजनावार एवं बिंदुवार प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं हो सका है। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को अपने स्तर से संचालित कार्यों में गति लाने और प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पदाधिकारियों को विभागीय मुख्यालय से समन्वय स्थापित कर योजनाओं के लक्ष्य की जानकारी प्राप्त करने तथा निर्धारित प्रपत्र के अनुरूप विभागवार लक्ष्य और प्रगति प्रतिवेदन तैयार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रपत्र प्राप्त होते ही अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जा सके, इसके लिए सभी विभाग पूर्व से तैयारी पूरी रखें। राज्य रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहा जहानाबाद बताया गया कि मई माह की सात निश्चय-2 की राज्यस्तरीय रैंकिंग में जहानाबाद जिले ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। उप विकास आयुक्त ने इस उपलब्धि को और बेहतर करने पर जोर देते हुए आगामी माह में जिले की रैंकिंग में सुधार के लिए सभी विभागों को लक्ष्य आधारित और समन्वित तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में निदेशक, डीआरडीए, जिला विकास पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026

बेहतर शिक्षा का वादा हर हाल में पूरा करेंगे : प्रशांत किशोर
बांकीपुर की जनता से किया बेहतर शिक्षा का वादा हर हाल में पूरा करेंगे। इसी संकल्प के साथ शहीद रामगोविंद सिंह स्कूल, वार्ड 30 में प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

बेहतर शिक्षा का वादा हर हाल में पूरा करेंगे : प्रशांत किशोर बांकीपुर की जनता से किया बेहतर शिक्षा का वादा हर हाल में पूरा करेंगे। इसी संकल्प के साथ शहीद रामगोविंद सिंह स्कूल, वार्ड 30 में प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026

विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने पर जोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जहानाबाद :
सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष ने की। बैठक में विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन, पेयजल, मध्याह्न भोजन, पोषण वाटिका, स्मार्ट क्लास और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने विद्यालयों में पेयजल की उपलब्धता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल की समस्या वाले विद्यालयों को तत्काल चिह्नित कर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना आवश्यक है।
उन्होंने विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन और शैक्षणिक अनुशासन पर विशेष जोर दिया। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार शिक्षकों को कक्षाओं में उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान वर्ग-कक्ष खाली मिलने, शिक्षक के अध्यापन के बजाय खाली बैठे पाए जाने अथवा बिना पूर्व सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर नजर
बैठक में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं नियमितता की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों में संचालित पोषण वाटिकाओं का भी नियमित निरीक्षण और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया।
स्मार्ट क्लास का हो प्रभावी उपयोग
उप विकास आयुक्त ने विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर विद्यार्थियों के शिक्षण को रुचिकर और प्रभावी बनाया जाए। प्रधानाध्यापकों को स्मार्ट क्लास की नियमितता और उपयोगिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई।
हर घर तिरंगा अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी
बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी समीक्षा की गई। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विद्यार्थियों को अभियान से जोड़कर उनमें राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करने पर बल दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित और प्रभावी निरीक्षण करने तथा निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने पर जोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई जहानाबाद : सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष ने की। बैठक में विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन, पेयजल, मध्याह्न भोजन, पोषण वाटिका, स्मार्ट क्लास और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने विद्यालयों में पेयजल की उपलब्धता को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल की समस्या वाले विद्यालयों को तत्काल चिह्नित कर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालयों में नियमित पठन-पाठन और शैक्षणिक अनुशासन पर विशेष जोर दिया। निर्धारित समय-सारणी के अनुसार शिक्षकों को कक्षाओं में उपस्थित रहकर अध्यापन कार्य करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान वर्ग-कक्ष खाली मिलने, शिक्षक के अध्यापन के बजाय खाली बैठे पाए जाने अथवा बिना पूर्व सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता पर नजर बैठक में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं नियमितता की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों में संचालित पोषण वाटिकाओं का भी नियमित निरीक्षण और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया। स्मार्ट क्लास का हो प्रभावी उपयोग उप विकास आयुक्त ने विद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर विद्यार्थियों के शिक्षण को रुचिकर और प्रभावी बनाया जाए। प्रधानाध्यापकों को स्मार्ट क्लास की नियमितता और उपयोगिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई। हर घर तिरंगा अभियान में विद्यार्थियों की भागीदारी बैठक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भी समीक्षा की गई। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विद्यार्थियों को अभियान से जोड़कर उनमें राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करने पर बल दिया गया। उप विकास आयुक्त ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को विद्यालयों का नियमित और प्रभावी निरीक्षण करने तथा निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 11, 2026