बालूमाथ: अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद 12 वर्षीय किशोरी की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
बालूमाथ स्थित अफजल लाइफ केयर हॉस्पिटल में अपेंडिक्स का ऑपरेशन कराने पहुंची 12 वर्षीय किशोरी की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंच लोगो को शांत कराया l