हज़ारीबाग: हजारीबाग के गोधिया गांव में हाथी ने रौंदी किसानों की मेहनत, खदेड़ने पर भी लौट आता है
हजारीबाग। एक हाथी किसानों की मेहनत को अपने पैरों तले रौंद रहा है। वन विभाग और ग्रामीण हाथी को क्षेत्र से खदेड़ने की कोशिश करते रहते हैं। लेकिन हाथी फिर से लौट आता है और तबाही मचाना शुरू कर देता है। हाथी ने हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत गोधिया गांव में चहारदीवारी ध्वस्त कर फसलों को रौंद डाला है। हाथी के बार-बार पहुंचने से ग्रामीण त्राहिमाम हैं।