सोरांव: मऊआइमा इलाके में नम आँखों से विदाई, गणपति महोत्सव का हुआ समापन
मऊआइमा में गणपति महोत्सव का समापन हो गया। गुरुवार शाम करीब 3 बजे कस्बे में स्थापित चारों गणपति प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद नम आंखों से बप्पा को विदाई दी गई।गाजे-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच यह शोभायात्रा निकली। यह कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए मॉडल स्कूल और थाना चौराहा पहुंची।यहां से प्रतिमाएं विसर्जन के लिए रवाना हुईं ।