लखीसराय: नीट की दोबारा परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
लखीसराय जिला मुख्यालय परिसर स्थित NIC सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में नीट (NEET) पुनर्परीक्षा के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सोमवार की संध्या 4:43 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में परीक्षा से संबंधित विस्तृत समीक्षा की गई।