प्रदेश में पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने के लिए 22 नवंबर को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान में शिक्षा विभाग भी सक्रिय भूमिका निभाएगा। अभियान की सफलता के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।