Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Tonk
Ajmer
Alwar
Bikaner
Barmer
Banswara
Bharatpur
Baran
Bundi
Bhilwara
Churu
Chittorgarh
Dausa
Dholpur
Dungarpur
Ganganagar
Hanumangarh
Jhunjhunu
Jalor
Jodhpur
Jaipur
Jaisalmer
Jhalawar
Karauli
Kota
Nagaur
Pali
Rajsamand
Sikar
Sawai Madhopur
Sirohi
Tonk
Udaipur
Tonk
Duni
Deoli
Peeplu
Niwai
Malpura
Tonk
Uniara
Todaraisingh
Nagarfort
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
←
News in Tonk
Tonk Latest Video News in Hindi, November 11, 2026 | टोंक समाचार, ख़बर
MORE NEWS
#tonk मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने दीपावली पर क्या कहा ?
Tonk, Tonk | Nov 11, 2026
#tonk कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने की रामा श्यामा #dipawali #goverdhanpuja
Tonk, Tonk | Nov 11, 2026
बयाना में निर्दलीय पार्षद पर लाठी-डंडों से हमला, पैर में फ्रैक्चर; भरतपुर रेफर लाल दरवाजा मोहल्ले में रात हुई घटना, मारपीट का वीडियो आया सामने; दोनों पक्षों ने दर्ज कराए मामले बयाना बयाना। कस्बे के लाल दरवाजा मोहल्ले में रात करीब 10 बजे निर्दलीय पार्षद के साथ लाठी-डंडों से मारपीट का मामला सामने आया है। वार्ड 18 के पार्षद महेंद्र बंशीवाल पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके दाएं पैर में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भरतपुर रेफर किया गया। घटना का वीडियो सोमवार को सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में तीन-चार लोग पार्षद महेंद्र बंशीवाल के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। महिलाओं पर गलत इशारे करने से शुरू हुआ विवाद पार्षद के भतीजे मदनलाल ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के शेरसिंह के परिवार के कुछ युवक महिलाओं को घूर रहे थे और गलत इशारे कर रहे थे। इस पर उनके चाचा महेंद्र बंशीवाल और उन्होंने युवकों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शेरसिंह, मोहन सिंह, संजय, रामकिशन, बीपी सिंह, अनिल और अनूप सहित 12 लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और हमला कर दिया। मदनलाल के अनुसार आरोपियों ने पार्षद के पैरों पर कई बार वार किए, जिससे उनका दायां पैर फ्रैक्चर हो गया। बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप वहीं दूसरे पक्ष के शेरसिंह ने आरोप लगाया कि मदनलाल पक्ष के कुछ लोग शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में उन्होंने महेंद्र, मदनलाल और दिनेश कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी है। दोनों पक्षों के खिलाफ मामले दर्ज कोतवाली थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि लाल दरवाजा मोहल्ले में वार्ड 18 के निर्दलीय पार्षद महेंद्र बंशीवाल के साथ मारपीट हुई है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच टाउन चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। #bayana #bharatpurnews #viralreelsシ
Tonk, Tonk | Nov 10, 2026
टोंक के निवाई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शहर के बीचों-बीच स्थित प्राचीन पुरानी तहसील भवन के रिकॉर्ड रूम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पटाखे की चिंगारी से पुराने तहसील भवन के रिकॉर्ड रूम में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की चपेट में दो कमरों में रखा राजस्व विभाग का पुराना रिकॉर्ड आने की आशंका है। वहीं, कमरों के बाहर टूटा-फूटा लकड़ी का फर्नीचर भी पड़ा हुआ था, जिससे आग के तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई है। घटना के बाद आसपास के मोहल्लेवासियों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी घासीराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, घटनास्थल तक पहुंचने में दमकल विभाग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी तहसील भवन तक जाने वाली तंग गलियों के कारण नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में आग पर काबू पाने को लेकर चुनौती बनी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी भवन में रखे महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड की सुरक्षा के क्या इंतजाम थे? फिलहाल आग से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन नहीं हो पाया है, लेकिन पुराने तहसील भवन में लगी आग से बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। #tonk #TonkNews
Tonk, Tonk | Nov 10, 2026
Nearby Cities
DU
Duni
DE
Deoli
PE
Peeplu
NI
Niwai
MA
Malpura
TO
Tonk
UN
Uniara
TO
Todaraisingh
NA
Nagarfort
एंकर-देशभर में आज गोवर्धन पूजा बड़ी धूम धाम से की जा रही है…टोंक में भी गांव-गांव , शहर -शहर भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना की जा रही है। सुबह से ही महिलाएं गाय का गोबर एकत्रित कर भगवान गोवर्धन की प्रतिमूर्ति तैयार कर…परंपरागत तरीक़े से पूजा अर्चना कर रही है…मान्यता है कि भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना करने से घर-परिवार में ख़ुशहाली होती है..यह गोवर्धन पूजा लक्ष्मी पूजन के दूसरे दिन की जाती है…लेकिन इस बार मुहूर्त में बदलाव होने से आज की जा रही है…महिलाओं ने बातचीत करते हुए गोवर्धन की पूजा को लेकर पूरा इतिहास बताया… बाइट01 बाइट 02 #tonk #tonknews #goverdhanpuja
Tonk, Tonk | Nov 10, 2026
एंकर-सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर तहसील क्षेत्र के भारजा नदी गांव में गोवर्धन पर्व पर वर्षों पुरानी अनूठी परंपरा एक बार फिर देखने को मिली। यहां ग्रामीणों ने सामूहिक एकता और धार्मिक आस्था का परिचय देते हुए पूरे गांव का गोवर्धन पर्व एक ही स्थान पर मिलकर मनाया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक जगह विशाल गोवर्धन का निर्माण कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। गोवर्धन पूजा के साथ ही भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण भारजा नदी पहुंचे। गांव की सबसे खास परंपरा रही ट्रैक्टरों के माध्यम से गोवर्धन की परिक्रमा। इस परंपरा के तहत 50 से अधिक ट्रैक्टर मौके पर एकत्रित हुए। सबसे पहले सभी ट्रैक्टरों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, इसके बाद ट्रैक्टरों के जरिए गोवर्धन की परिक्रमा की गई। इस अनूठे नजारे को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। वहीं, भीड़ इतनी उत्साहित थी कि कई लोग अपने घरों की छतों पर चढ़कर इस अद्भुत दृश्य को निहारते नजर आए। भारजा नदी गांव में वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी ग्रामीणों की धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामूहिक एकता की मिसाल बनी हुई है। आधुनिकता के दौर में भी ग्रामीणों ने अपनी इस अनूठी सांस्कृतिक विरासत को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जीवंत रखा है। #goverdhanpuja #SawaiMadhopur #dipawali
Tonk, Tonk | Nov 10, 2026
टोंक के निवाई से बड़ी खबर डीएसटी टीम की छापेमारी के दौरान कृषि विभाग क् अधिकारियों से हुई तकरार आख़िरकार जांच के बाद डीएसटी टीम की कार्रवाई को कृषि विभाग ने माना सही निवाई शहर में 12 यूरिया खाद गोदामों को किया सीज कृषि विभाग के अधिकारियों ने डीएसटी टीम की मौजूदगी में की सीज की कार्रवाई गोदामों के सीज की कार्रवाई के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप टोंक जिले में यूरिया खाद के अवैध भंडारण पर अब तक राजस्थान की मानी जा रही सबसे बड़ी कार्रवाई #tonknews #TonkPolice
Tonk, Tonk | Nov 10, 2026
#tonk के निवाई में किसानों की शिकायत के बाद जिला SP रोशन मीणा के निर्देश पर खाद-बीज की कालाबाजारी पर बड़ी छापेमारी टोंक SP रौशन मीणा के निर्देश पर निवाई पहुंची DST टीमझिलाय RIICO इंडस्ट्रियल एरिया समेत कई गोदामों पर DST और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक गोदामों में बिना रिकॉर्ड रखे खाद, बीज और यूरिया के कट्टे मिलने की सूचना,एक गोदाम में बिना लाइसेंस खाद-बीज बिक्री का मामला भी सामने आया,कार्रवाई के दौरान कृषि अधिकारी डॉ. रामनिवास जाट और DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के बीच तीखी बहस, मामला दर्ज कराने की बात भी सामने आई, शिकायत और कार्रवाई की पूरी कहानी जांच के बाद सामने आएगी Tonk Police
Tonk, Tonk | Nov 10, 2026
एंकर—टोंक में जिला स्तरीय बाल कला उत्सव चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी टोंक की ओर से अभिज्ञान महाविद्यालय में प्रतियोगिता आयोजित की गई। 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व क्रेयान्स-2026 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के 272 बाल चित्रकारों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने कागज पर रंगों के जरिए अपनी कल्पनाओं और भावनाओं को अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित हुई। प्रतियोगिता को दो वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी शामिल रहे। आयोजकों के अनुसार 3 अक्टूबर 2026 को सभी बाल कलाकारों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। #tonk #news #art #artist #nonfollowers #follower
Tonk, Tonk | Nov 10, 2026