टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिले के 14 थानों पर थाना प्रभारियों ने जनसुनवाई का आयोजन किया, लोगों की समस्याएं सुनी गईं
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त अधीक्षक सीताराम और एसडीओपी राहुल कटरे, अभिषेक गौतम एवं जिले के 14 स्थान पर थाना प्रभारी द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आमजन की शिकायतें समस्याएं सुनी गई एवं पुलिस से संबंधित शिकायत तो समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।