टीकमगढ़: नीमखेरा तिगैला के पास बाइक की टक्कर में दो महिलाएं घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
नीमखेरा गांव के पास सड़क हादसा में दो महिला घायल हो गई। नीमखेरा गांव निवासी शगुन नाम की महिला एक अन्य महिला शांति के साथ मंदिर से अपने घर की ओर जा रही थी, रास्ते में नीमखेरा तिगैला के पास पीछे से उन्हें एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों महिला घायल हो गई। दोनों घायल महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।