टीकमगढ़: वीरऊ गांव निवासी वृद्ध व्यक्ति के साथ आधा दर्जन लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
घटना जिले के वीरऊ गांव से सामने आई है। जहां पर एक वृद्ध को अकेला पाकर आधा दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी। घायल के परिजनों को सूचना लगी तो वह घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बुधवार को वृद्ध के भाई ने बताया कि सभी लोग बच्ची को देखने जिला अस्पताल आए थे इस दौरान यह घटना कारित की गई है।घटना बीते दिन की है।