टीकमगढ़: कोतवाली थाना पुलिस ने ₹8000 का अवैध गांजा जब्त किया, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई की निर्देशन में सभी थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत इलाकों में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी नरेंद्र से ₹8000 कीमती अवैध गांजा जप्त किया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।