हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में अनेकी पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जुटी जांच में
सिडकुल में अनेकी पुल के नीचे सोमवार दोपहर 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के CCTV भी खंगाले जा रहे हैं। शाम करीब साढ़े 5 बजे जारी विज्ञप्ति में थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि शव पर चोट के निशान हैं।