हरिद्वार: चंडी घाट पहुंचे राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन के निदेशक डॉ. राजीव कुमार मित्तल, DM समेत आलाधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
सोमवार को राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन के निदेशक डॉ राजीव कुमार मित्तल ने केंद्र और राज्य सरकार के आलाधिकारियों के साथ दोपहर 1 बजे करीब चंडी घाट का निरीक्षण किया। गंगा के निर्मल और अविरल होने के लिए सरकारों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की धरातल पर उन्होंने जानकारी की। इस मौके पर DM कमेंद्र सिंह ने उन्हें गंगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यों की जानकारी दी।