हरिद्वार: हरकीपौड़ी के आसपास के घाटों पर बेतरतीब खड़े 10 दोपहिया वाहनों को पुलिस ने उठाया, 22 के चालान किए
हरकीपौड़ी और आसपास के घाटों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों पर पुलिस ने सोमवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस ने आगामी त्योहारों चलते जगह जगह लगने वाले जाम को लेकर बेतरतीब और बिना पार्किंग खड़े होने वाले दोपहिया वाहनों को उठाकर कोतवाली में खड़ा कर दिया और चालान भी काटे। हरकीपौड़ी चौकी इंचार्ज प्रदीप ने सोमवार शाम 6 बजे कार्रवाई की जानकारी दी।