हरिद्वार: आर्यनगर चौक के पास से पिल्ला गैंग का एक सदस्य ज्वालापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ज्वालापुर पुलिस ने आर्यनगर चौक के पास कार सवारों को रोककर कातिलाना हमला करने के आरोप में पिल्ला गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गोविंद सिखौला मौहल्ला लक्कड़हरान का रेंज वाला है, पुलिस अन्य 4 सदस्यों की भी धरपकड़ में जुटी है। ज्वालापुर के उप निरीक्षक केदार सिंह चौहान ने शाम 4 बजे बताया कि CCTV के आधार पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।