हरिद्वार: डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह ने लालढांग में BPCL के टैंकरों से तेल चोरी का पर्दाफाश किया, दो लोगों को रंगे हाथ पकड़ा
हरिद्वार के डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह ने सोमवार को लालढांग में BPCL के टैंकरों से तेल चोरी का का पर्दाफाश किया है। उन्होंने दो टैंकरों से तेल चोरी करते हुए ड्राइवर और क्लीनर को रंगे हाथ पकड़ लिया। डिप्टी कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि लंबे समय से तेल चोरी की शिकायत मिल रही थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी की गई है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।