हरिद्वार: विष्णु घाट पर व्यापारियों ने गंग नहर बंदी के नाम पर गंगा में अवैध खनन का यूपी सिंचाई विभाग पर लगाया आरोप, किया प्रदर्शन
दशहरे से दीपावली तक यूपी सिंचाई विभाग द्वारा भीमगोडा बैराज से गंग नहर बंद किए जाने के बाद तमाम घाटों पर गंगा सूख गई है, जिसके चलते व्यापारी वर्ग भड़का हुआ है। सोमवार शाम करीब 5 बजे गंगा आरती से पहले बड़ी संख्या में व्यापारियों ने विष्णु घाट पर पहुंचकर यूपी सिंचाई विभाग पर गंग नहर बंदी के नाम पर गंगा में अवैध खनन करने का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।