मेजा: मदरहा गांव में शहतूत तोड़ रही एक बच्ची के पैर में मारा गया पत्थर, आई चोटें, पुलिस से की गई शिकायत
Meja, Allahabad | Mar 29, 2025 मेजा थाना क्षेत्र के मदरहा गांव निवासी सुजीत कुमार की पुत्री साक्षी शनिवार को गांव के एक विद्यालय में पढ़ने गई थी। उसी दरमियान वह विद्यालय के बगल लगे एक शहतूत के पेड़ के नीचे पहुंची और तोड़कर खाने लगे। जिसे देख कलूसर की पुत्री द्वारा पत्थर फेंक कर मार दिया गया। जिससे साक्षी के पैर में लगने से चोंटे आ गई। मामले को लेकर मेंजा थाने पर शिकायत की गई है।