मेजा: बंधवा मेजा रोड स्थित गौरी देवी अस्पताल के डॉक्टरों की गलत इलाज से महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत
Meja, Allahabad | Mar 30, 2025 मेजा थाना क्षेत्र के बंधवा मेजा रोड में संचालित हो रहे गौरी देवी अस्पताल के डॉक्टरों के गलत इलाज से परानीपुर गांव रहने वाली उषा देवी पत्नी रमेश सोनकर की हालत बिगड़ गई है। बीते 24 अक्टूबर 2024 को बच्चेदानी का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के स्थान पर अब फोड़ा बन गया है। रविवार को परिजनों ने मेंजा थाने पर शिकायत करते हुए कार्रवाही करने की मांग किया है।