SGFI द्वारा आयोजित अंडर-17 और अंडर-19 शतरंज प्रतियोगिता में बड़वानी के नर्मदा कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के छात्र क्रिस पाटीदार और दिवाकर यादव ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित कर लिया है। अब ये दोनों बालक संभाग स्तर पर बड़वानी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर संस्था संचालक श्री राम यादव, प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी यादव, कोच सिद्धार्थ मायरिया और श्रीमती रेखा डावर सहित स्कूल परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #NarmadaConventSchool #ChessTournament #NimadNews