बौंसी: गुड़िया मोड के पास बौंसी पुलिस ने 6147 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ मिनी ट्रक जब्त किया, चालक गिरफ्तार
Bausi, Banka | Nov 10, 2024 बौंसी पुलिस ने रविवार की सुबह करीब 6 बजे गुड़िया मोड के समीप से एक मिनी ट्रक से 6147 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। मौके से वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया। बौंसी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर गुड़िया मोड़ के पास अभियान चलाकर एक मिनी ट्रक से 6147 लीटर शराब बरामद किया गया। मौके से चालक रामपुर उत्तरप्रदेश निवासी अब्दुल राजा को गिरफ्तार किया।