घाटमपुर: चवर गांव में गार्ड को तमंचे के बल पर बंधक बना कर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में लूटपाट की गई
घाटमपुर के चवर गांव में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में तमंचे के बल पर गार्ड को बंधक बनाकर घुसे बदमाशों ने लूटपाट की।स्कूल के प्राचार्य ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि बदमाशों ने प्राचार्य कक्ष में रखे कीमती सामान और गाड़ियों की बैटरी लूटी है। थाना प्रभारी ने बताया जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।