घाटमपुर: बेहटा बुजुर्ग गांव से निकाली गई ऐतिहासिक जगन्नाथ यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव से शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे ऐतिहासिक जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव ने बताया यात्रा निकाले जाने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।अतिरिक्त पुलिस बल यात्रा के मार्ग पर तैनात किया गया था। यात्रा कई गांव से होकर निकली और मानसून मंदिर पर जाकर यात्रा का समापन हुआ।